जुलाई 16, 2024 7:54 अपराह्न

printer

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे

झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। श्री सरमा खूंटी जिले के तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा में भाग ले रहे हैं। मौके पर राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, विधायक कोचे मुंडा के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं।