98 वें अकादमी पुरस्कार समारोह का समापन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ। हास्य कलाकार और टेलीविजन कार्यक्रमों के प्रस्तुतकर्ता कॉनन ओ’ब्रायन ने लगातार दूसरे वर्ष ऑस्कर की मेजबानी की।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को मिला। इसी फिल्म के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘हैमनेट’ में अभिनय के लिए जेसी बकले को मिला।
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार के-पॉप बैंड डेमन हंटर्स के गीत गोल्डन को दिया गया।
समारोह में प्रियंका चोपड़ा, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, ऐनी हैथवे और जेवियर बार्डेम समेत कई सितारे शामिल हुए। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।