मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 4, 2024 9:11 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

अमृतकाल में देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भारत के युवाओं के कंधों पर हैः राज्यपाल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा है कि अमृतकाल में देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भारत के युवाओं के कंधों पर है। राज्यपाल ने आज देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को संवारना, निखारना व उन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ाने का है। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों की आर्थिक स्थिति उनके आगे बढ़ने के लक्ष्य में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की हमारी उपलब्धियां हमारे युवाओं के असीमित उत्साह, ऊँचे हौसलों और दृढ़ संकल्प के बल पर ही हासिल हो रही हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की। इसके अंतर्गत आज 09 मेधावी छात्र-छात्राओं को 5 लाख 75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।