जनवरी 24, 2026 6:14 अपराह्न

printer

अमरीका की सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक जहाज पर किया हमला

अमरीका की सेना ने कल पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक जहाज पर हमला किया। इस महीने की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद यह पहला हमला था। हमले में दो लोग मारे गए।

इस सैन्य कार्रवाई के साथ सितंबर की शुरुआत से दक्षिण अमरीकी जलक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली कथित नौकाओं पर हमले में 117 लोग मारे गए हैं। अमरीका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में एक अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था।