संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने सूडान के उत्तरी दारफुर में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने अल फशर पर रेपिड सपोर्ट फोर्सिस के हिंसक हमलों की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कल कहा कि अल फशर में पांच सौ से ज्यादा दिनों से लाखों नागरिक कड़ी घेराबंदी में हैं। महासचिव गुतेरस अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून के उल्लंघन के गंभीर खतरे को लेकर चिंतित हैं। 11 अगस्त के बाद से संयुक्त राष्ट्र ने अल फशर इलाके में 125 नागरिकों की हत्या दर्ज की है।
Site Admin | अगस्त 30, 2025 1:29 अपराह्न
संयुक्त राष्ट्र ने सूडान के उत्तरी दारफुर में बढ़ती हिंसा पर जताई चिंता