फ़रवरी 9, 2026 12:24 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए ‘महासागर’ विजन को आगे बढ़ाने में उनके सहयोग को महत्व देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ सेशेल्स के राष्ट्रपति की मुलाकात से दोनों देशों के बीच सहयोग के नए द्वार खुलेंगे।