मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 8, 2024 8:04 अपराह्न | LOKSABHA ELECTIONS 2024 | UTTAR PRADESH NEWS

printer

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिजनौर के धामपुर में जनसभा को संबोधित किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नगीना लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी ओम कुमार और बिजनौर से पार्टी प्रत्याशी चंदन चौहान के समर्थन में बिजनौर के धामपुर में जनसभा को संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसी को लेकर आज हम जनता के बीच है। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी ने मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।
 मेरठ, हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविंद आज हापुड़ पहुंचे और उन्होंने हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क किया। गांव असौड़ा में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह सेवा करने किए चुनाव में उतरे हैं और उनका चरित्र ही सेवा का है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….