महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से भेंट की। बिल गेट्स और गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री फडणवीस से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री गेट्स और मुख्यमंत्री के बीच स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई। माइक्रोसॉफ्ट और गेट्स फाउंडेशन ने डिजिटल प्रशासन और सेवा के अधिकार में महाराष्ट्र को देश में एक आदर्श राज्य बनाने के लिए सहयोग देने का फैसला किया है। गेट्स फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 25 लाख लखपति दीदी का लक्ष्य पूरा करने और महिलाओं को उद्यमी बनाने की इस पहल में भाग लेने के लिए अपनी रूचि व्यक्त की।
Site Admin | मार्च 20, 2025 8:41 अपराह्न
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से भेंट की
