तेलंगाना के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के उत्तरी जिले निजामाबाद, आदिलाबाद, निर्मल और मंचेरियल सहित कई जिले तेज गर्मी का सामना कर रहे है। निजामाबाद में कल सबसे अधिक तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस मौसम का सबसे अधिकतम तापमान है। पांच अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। हैदराबाद मौसम विभाग ने कम आयु के लोगों लिए विशेष देखभाल के दिशा-निर्देश जारी किये हैं।