भारत ने इस महीने की 25 तारीख को दोपहर के समय 256 गीगावाट से अधिक की रिकॉर्ड बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
विद्युत मंत्रालय ने बताया कि यह मांग पूरी करने के साथ-साथ पड़ोसी देशों को बिजली का निर्यात जारी रखा गया। मंत्रालय के अनुसार यह उपलब्धि मई 2024 में दर्ज 250 गीगावाट के पिछले रिकॉर्ड से भी अधिक है।
मंत्रालय ने आगे बताया कि तापीय, जलविद्युत, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादन स्रोतों के माध्यम से इस आवश्यकता को पूरा किया गया। जिससे बिजली आपूर्ति भरोसेमंद रही और ग्रिड स्थिर बना रहा।
नवीकरणीय ऊर्जा, खासकर सौर ऊर्जा का इसमे बडा योगदान रहा, जबकि अधिक मांग के समय जलविद्युत और अन्य लचीले स्रोतों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।