मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 28, 2025 12:32 अपराह्न

printer

भारत और जापान अमरीका के व्यापार शुल्कों से सबसे कम प्रभावित देश हैं: मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट

मॉर्गन स्टेनली की हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और जापान अमरीका के व्यापार शुल्कों से सबसे कम प्रभावित देश हैं। अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद में वस्तुओं के निर्यात पर कम निर्भरता इसकी अर्थव्यवस्था को वैश्विक व्यापार दबावों से बचाने में सहायक है।

 

हाल ही में, अमरीका ने ऑटोमोबाइल के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे जापान और दक्षिण कोरिया को सबसे ज़्यादा नुकसान होने की उम्मीद है।

 

अमरीका ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, कृषि और धातु जैसे उद्योगों पर नए टैरिफ लगाने की भी योजना बना रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बढ़ती व्यापार अनिश्चितताएँ व्यावसायिक निवेश और वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

 

ऑटो में बड़े व्यापार घाटे के साथ, अमरीका जापान, कोरिया और चीन से भारी मात्रा में आयात करता है। यदि टैरिफ उच्च बने रहते हैं, तो जापान की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान समय में भारत अपने मजबूत घरेलू बाजार की वजह से इन व्यापार तनावों से सुरक्षित है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….