मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 5:40 अपराह्न

printer

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया है, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान और पाकिस्‍तानी कब्‍जे वाले कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों ने जिस तरह पाकिस्तान और पाकिस्‍तानी कब्‍जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को नष्ट किया है, वह देश के लिए गर्व की बात है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने देश के सशस्त्र बलों को साहस और वीरता के साथ कार्रवाई करने के लिए बधाई दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई किसी भी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए बिना और न्यूनतम क्षति के साथ की गई है।

    रक्षा मंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारत की संप्रभुता की रक्षा करने में सरकार के लिए कोई सीमा बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि भारत, भविष्य में भी ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाईयों के लिए पूरी तरह तैयार है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का विस्तारित रक्षा औद्योगिक क्षेत्र भारत को अभूतपूर्व शक्ति प्रदान कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात लगभग 24 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है। सरकार ने 2029 तक रक्षा निर्यात को 50 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:31 अपराह्न