मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 1:39 अपराह्न

printer

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने प्राप्त किया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्‍तावेजों का संग्रह

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्‍तावेजों का संग्रह( प्राइवेट पेपर्स) प्राप्त किया। श्री कलाम के परिवार द्वारा कागजात सौंपे जाने के लिए राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह भी आयोजित किया गया।

Image

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक अरुण सिंघल मौजूद थे। उन्होंने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार पूर्व राष्ट्रपतियों से संबंधित दस्तावेजों का संग्रह एकत्र करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि संगठन के पास पहले से ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद और वी. वी. गिरि जैसे पूर्व राष्ट्रपतियों से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं।

 

 

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत सरकार के गैर-वर्तमान अभिलेखों का संरक्षक है और सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम 1993 के प्रावधान के अनुसार प्रशासकों और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए उन्हें ट्रस्ट में रखता है। एक प्रमुख अभिलेखीय संस्थान के रूप में, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अभिलेखीय चेतना को निर्देशित करने और आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

 

सार्वजनिक अभिलेखों के विशाल संग्रह के अलावा, अभिलेखागार के पास सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित भारतीयों के निजी कागजातों का समृद्ध और निरंतर बढ़ता संग्रह है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/09/24 | 7:02 अपराह्न