मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2025 6:05 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पटना में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पांच घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

बिहार यात्रा के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज पटना में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन – एन डी ए के सभी पांच घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्री शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर यह बैठक की। इस बैठक में उन्‍होंने इस वर्ष के अंत में आगामी  बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों और रणनीतियों पर चर्चा की।

    इसके अलावा इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास, हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा – सेक्‍यूलर और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा जैसे एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित थे। यह बैठक दिल्ली में एनडीए गठबंधनों के बीच पहले हुई चर्चाओं का ही एक हिस्सा थी।

    इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े, जनता दल यूनाइटेड के कार्यवाहक अध्‍यक्ष संजय झा, लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान, हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा – सेक्‍यूलर के प्रमुख जितन राम माझी, राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्‍द्र कुशवाहा और कई अन्‍य केंद्रीय मंत्री, राज्‍य मंत्री और पार्टी नेताओं ने भागीदारी की।

    आगामी चुनावों में गठबंधन द्वारा दो सौ 25 सीटें जीतने का लक्ष्‍य निर्धारित किए जाने के कारण यह बैठक एनडीए के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। इसके लिए संयुक्‍त कार्यकर्ता सम्‍मेलनों की एक रणनीति सभी दो सौ 43 विधानसभा खंडों में आयोजित की जा रही है। श्री शाह ने पटना के भाजपा राज्‍य मुख्‍यालय में वरिष्‍ठ पार्टी नेताओं के साथ कल बैठक की थी।

    श्री शाह ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने को कहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….