पंजाब विधानसभा ने 1947 से अब तक की पंजाब विधानसभा की बहसों/कार्यवाहियों तक पहुंचने के लिए अपना सर्चेबल इंजन लॉन्च किया है। इस पहल के साथ, राज्य की विधानसभा इस तरह की परियोजना शुरू करने वाली देश की पहली विधानसभा बन गई है। सर्च इंजन लॉन्च करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि इससे किसी भी विषय पर शोध करने और बहसों-कार्यवाहियों से कोई भी तथ्य खोजने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधायकों की सुविधा के लिए एक संपूर्ण समाधान तैयार किया गया है। इसके लिए विधायकों और अन्य विभागों को नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सर्चेबल इंजन को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, आई.आई.आई.टी. हैदराबाद और सीडैक नोएडा के सहयोग से विकसित किया गया है।
Site Admin | मार्च 12, 2025 1:06 अपराह्न
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही/बहस तक पहुंचने के लिए सर्चेबल इंजन लॉन्च किया गया
