मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 20, 2025 5:09 अपराह्न

printer

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने दिल्‍ली सचिवालय में आज अपना कार्यभार संभाल लिया

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने दिल्‍ली सचिवालय में आज अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्‍य सचिव धर्मेन्‍द्र कुमार और अन्‍य अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। श्रीमती गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि राज्‍य सरकार विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेगी।

    दिल्‍ली के सांसदों और विधायकों ने श्रीमती गुप्‍ता को कार्यभार संभालने पर शुभकामनायें दीं।

    इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी की पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने श्रीमती गुप्ता और छह कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। क‍ैबिनेट मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्‍ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपराह्न