मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 28, 2024 7:17 अपराह्न | oberoi

printer

दिल्ली की अधिकांश कॉलोनियों में निगम की सड़कें बहुत खराब हालत में हैं- दिल्‍ली की महापौर डॉ. शेली ओबेरॉय  

 

   दिल्‍ली की महापौर डॉ. शेली ओबेरॉय ने सड़कों की सही देखभाल न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुये दिल्‍ली नगर निगम आयुक्‍त को सड़कों के रखरखाव और निर्माण कार्य से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दो दिन के अंदर साझा करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर इसमें और देरी हुई, तो दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है।

    डॉ. ओबेरॉय ने वित्त वर्ष 2024-25 में सड़क परियोजनाओं के लिए आवंटित किए गए बजट, कुल खर्च और शेष धनराशि की एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

    इस संबंध में महापौर ने निगमायुक्‍त को पत्र लिख कर कहा है कि उनकी जानकारी के  अनुसार दिल्ली की अधिकांश कॉलोनियों में निगम की सड़कें बहुत खराब हालत में हैं। इससे न केवल दिल्ली के निवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, बल्कि गड्ढों के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। इसके अलावा, टूटी सड़कों के कारण सड़क पर धूल भी बढ़ रही है, जो दिल्ली में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है।

   महापौर डॉ. ओबेरॉय ने कहा है कि निगम ने सड़कों के रखरखाव के लिए 1,000 करोड़ रुपए और महापौर के विवेकाधीन कोष के तहत 500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित कर रखा है, जिसे चालू वित्त वर्ष 2024-25 में निगम की सड़कों के सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

16/10/24 | 8:03 अपराह्न