जनवरी 16, 2025 7:30 पूर्वाह्न

printer

दिल्‍ली एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रैप-3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई लागू की गई 

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता में गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग ने चरणबद्ध कार्रवाई योजना – ग्रैप 3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई लागू करने का फैसला किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली में आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 350 से ऊपर दर्ज किया गया। शहर के कुछ क्षेत्रों में सूचकांक गंभीर श्रेणी को पार करता हुआ 400 अंक से भी ऊपर पहुंच गया। दिल्‍ली के रोहिणी केंद्र में यह 431, बवाना में 412 और आनंद विहार में 404 दर्ज किया गया।