जून 11, 2025 12:50 अपराह्न

printer

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने छऊ और पाता नृत्य को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने छऊ और पाता नृत्य को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है। सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर स्थित दिंदली बस्ती में आयोजित पौराणिक चड़क पूजा सह मेला के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।