दिसम्बर 13, 2025 10:53 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेंगे

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होगा। बस्तर ओलंपिक का यह दूसरा संस्करण है।

श्री शाह कल रात रायपुर पहुंचे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि एक समय नक्सली हिंसा से प्रभावित बस्तर, क्षेत्र अब नक्सल मुक्त होने की दहलीज पर है।

उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक इस क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने का मंच है। गृहमंत्री समापन समारोह के दौरान क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों से बातचीत भी करेंगे।