फ़रवरी 15, 2026 9:10 पूर्वाह्न

printer

केरल: मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 36.88 लाख मतदाताओं के लिए सुनवाई का काम पूरा

केरल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 36 लाख 88 हजार 948 मतदाताओं के लिए सुनवाई का काम पूरा हो गया है। इस अभियान का उद्देश्‍य नोटिस जारी किए गए लोगों को सुनवाई का पर्याप्‍त अवसर देना और किसी भी मतदाता को मताधिकार से वंचित न होने देना सुनिश्चित करना है। राज्‍य में अंतिम मतदाता-सूची इस महीने की 21 तारीख को जारी की जाएगी।