केन्द्रीय कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज युवा लोक सेवकों से आग्रह किया कि वे ईमानदारी, जवाबदेही और सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखें। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 2023 बैच के साथ बातचीत करते हुए डॉ. सिंह ने भारत के प्रशासनिक परिवर्तन और विकसित भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के इतिहास में महिलाओं के अब तक के सबसे बड़े प्रतिनिधित्व की सराहना की, जिसमें 180 अधिकारियों के मौजूदा बैच में 74 महिला अधिकारी शामिल हैं।
यह बातचीत सहायक सचिव कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसके तहत लोक सेवा प्रशिक्षुओं को आठ सप्ताह की अवधि के लिए 46 केंद्रीय मंत्रालयों से जोड़ा जाता है।