मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 5, 2024 7:05 अपराह्न | TULIP

printer

केंद्र सरकार ने ट्यूलिप ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की

केंद्र सरकार ने आज ट्यूलिप ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की है इसमें हाशिए पर रहने वाले लोगों द्वारा बनाए गए उत्‍पादों को शामिल किया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उत्पाद बनाने में शामिल लोगों को सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए इन उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। उन्‍होंने दिल्ली हाट में शिल्प समागन मेला-2024 के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। यह मेला 15 नवम्‍बर तक चलेगा और सुबह 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा। डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार  ने कहा कि मेले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम से जुड़े 16 राज्यों के 110 वंचित लोगों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे न केवल वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे बल्कि अन्य लोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

24/10/24 | 5:04 अपराह्न