दिसम्बर 23, 2024 11:05 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पटना में रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित किया

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ लल्‍लन सिंह ने आज कहा कि विभिन्‍न स्‍थानों पर आयोजित रोजगार मेले से एनडीए सरकार में केंद्रीय क्षेत्र की 10 लाख सरकारी नौकरी उपलब्‍ध कराने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की प्रतिबद्धता का पता चलता है। श्री सिंह पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

 

श्री लल्‍लन सिंह ने कहा कि वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में सरकार ने कौशल विकास, एमएसएमई ऋण, स्‍टार्टअप के जरिए विभिन्‍न क्षेत्रों में 4 करोड़ नौकरियों के रास्‍ते खोले। श्री सिंह ने सभी नवनियुक्‍त कर्मियों से भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने में योगदान करने की अपील की।

 

रोजगार मेला पटना और मुजफ्फरपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 821 उम्‍मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला