मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2025 1:57 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की

 
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक उपभोक्ता भी होता है, और उसे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के बारे में अज्ञानता शोषण का कारण बन सकती है इसलिए उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि मिलावटी सामग्री का वितरण, अधिक दाम वसूलना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, नाप-तौल में अनियमितता, गारंटी के बाद सर्विस प्रदान नहीं करने के अलावा ग्राहकों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण संबंधी जानकारी के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को विश्व स्तर तक पहुंचाने पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि मानक और गुणवत्ता उत्कृष्ट होंगे, तभी हमारी वस्तुओं और उत्पादों की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भी उपभोग के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….