मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 16, 2024 4:41 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना

 

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख बालाचंद्रन ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और चेन्नई तट से 320 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके कल तड़के उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र तट के बीच टकराने की संभावना है। इसके अलावा लगभग दस जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

    इस बीच, मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन, उप मुख्यमंत्री उदयनिधि और अन्य मंत्री क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

    भारतीय तटरक्षक बल ने कहा है कि 29 दल जिलों में आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्य के लिए तैयार हैं और चेन्नई में दस दलों को तैयार रखा जाएगा। राहत कार्य के लिए राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचल बल के दलों को भी तैयार रखा गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान