May 13, 2026 9:39 AM

views 111

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अपील पर उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और दिल्‍ली सरकार ने ईंधन बचाने के उपाय शुरू किए

वैश्विक ईंधन कीमतों में वृद्धि के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मितव्ययिता के आह्वान पर  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने मंत्रियों, विधायकों और जन प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी वाहनों के उपयोग को कम करने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्र...

May 13, 2026 9:35 AM

views 39

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में, सेना ने कल पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराया। हमारे संवाददाता के अनुसार, सेना को मिली सूचनाओं के बाद शाम करीब 4 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अंदर संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। इस पर सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते ...

May 13, 2026 9:47 AM

views 161

भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत कल से शुरू होने वाली दो दिन की ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर करेंगे। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान, ब्रिक्स स...

May 13, 2026 9:20 AM

views 351

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट...

May 13, 2026 8:17 AM

views 56

तमिलनाडु सरकार ने आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सरकार में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें पूर्व मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम और वित्त सचिव टी. उदय चंद्रन शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्योतिषी रिकी राधान पंडित को विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किए जाने पर गठबंधन सहयोगियों ने आलोचना की है। ...

May 13, 2026 2:21 PM

views 92

समय से पहले दस्‍तक देगा मॉनसून

भारत में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन जल्दी हो सकता है। मौसम  विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं। इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून आ जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि...

May 13, 2026 7:58 AM

views 48

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभवना

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग के अधिकारियों ने लोगों को दोपहर और शाम के समय नौका विहार स्थगित करने की सलाह दी है। इस बीच, जम्...

May 13, 2026 11:45 AM

views 382

सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में लिया

केंद्रीय अनवेष्‍ण ब्यूरो - सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में ले लिया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने कल महाराष्ट्र के नासिक से शुभम को हिरासत में लिया था। इस महीने की तीन तारीख को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों क...

May 13, 2026 7:41 AM

views 44

आईपीएल में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया

आईपीएल क्रिकेट में, गुजरात टाइटन्स ने कल रात अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन शानदार रहा। सनराइजर्स हैदराबाद 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवरों में 86 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुजरात टाइटन्स की ओर से ...

May 13, 2026 8:03 AM

views 49

राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप, कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री के करीब दर्ज

राजस्थान के सीमावर्ती जिले भीषण लू की चपेट में हैं। कई स्थानों पर तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। कल राज्य में सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, जैसलमेर, बीकानेर और चि...