September 26, 2025 10:06 PM

views 40

भारत ने नाटो महासचिव मार्क रूट के बयान को बताया ग़लत और पूरी तरह से निराधार

भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फ़ोन पर हुई कथित बातचीत के बारे में नाटो महासचिव मार्क रूट के बयान को तथ्यात्मक रूप से ग़लत और पूरी तरह से निराधार बताया है। नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में नाटो महासचिव के बयान पर एक प्रश्न के उत्तर में विदेश मंत्रालय के ...

September 26, 2025 10:05 PM

views 39

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त की जारी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के बाढ और वर्षा प्रभावित किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि लगभग दो लाख 70  हजार महिला किसानों सहित 27 लाख से अधिक किस...

September 26, 2025 10:02 PM

views 22

भाजपा नेता अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनावों पर कार्यकर्ताओं से की बातचीत

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार विधानसभा चुनावों के बारे में पश्चिम चंपरण जिले के बेटियाह में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बातचीत की। बैठक के बाद भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बताया कि श्री अमित शाह ने आगामी चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा की।    केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

September 26, 2025 10:05 PM

views 22

भारत ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने का दृष्टिकोण दोहराया

भारत ने एक बार फिर आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने के दृष्टिकोण को दोहराया है। भारत ने आतंकवाद के सभी स्‍वरूपों के विरूद्ध लड़ने में विश्‍व के एकजुट होने की आवश्‍यकता पर बल दिया। विदेश मंत्रालय में सचिव सिबी जॉर्ज ने आज न्‍यूयॉर्क में आतंकवाद पीड़ितों के मित्र समूह की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत ...

September 26, 2025 8:58 PM

views 45

भारतीय डिजिटल गेमिंग सोसाइटी की मुंबई में हुई आम बैठक

भारतीय डिजिटल गेमिंग सोसाइटी ने अपनी वार्षिक आम बैठक आज मुंबई में नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन मुख्यालय में आयोजित की। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल गेमिंग और इस्पोर्ट्स क्षेत्र के भविष्य के लिए हितधारकों, नीति निर्माताओं, गेम डेवलपर्स औ...

September 26, 2025 8:50 PM

views 25

छत्तीसगढ़ में एक स्टील प्लांट में दुर्घटना में 6 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के पास एक निजी स्टील प्लांट में दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह घटना राजधानी के बाहरी इलाके में सिल्टारा क्षेत्र में गोदावरी इस्पात लिमिटेड के संयंत्र में हुई। बचाव अभियान जारी है।

September 26, 2025 8:41 PM

views 63

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के बाद ओडिशा के अधिकतर हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्‍य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।   इस कम दबाब के क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर आगे बढ़ सकता है। इसके पश...

September 26, 2025 8:11 PM

views 15

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने एक निजी कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर झूठी और भ्रामक मूल्य अभिवेदन के लिए एक निजी कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि कंपनी ने सभी करों के साथ उत्‍पादों की एमआरपी दिखाई थी, लेकिन चेकआउट चरण ...

September 26, 2025 7:50 PM

views 110

खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में निवेश करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया

खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में निवेश करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया है। सरकार बिहार में निवेश संबंधी हर संभव सहायता प्रदान करेगी। नई दिल्‍ली में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2025 के कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राज्‍य में खाद्य प्रसंस्क...

September 26, 2025 7:44 PM

views 59

मुख्यमंत्री योगी ने चार लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज हर बच्‍चे के लिए गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ समेकित प्रयासों की आवश्‍यकता पर बल दिया।   मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में यह बात कही। इस कार्यक्रम में राज्‍य के चार लाख से अधिक विद्यार्थियों को ...