May 4, 2025 2:01 PM

views 36

आंध्र प्रदेश सरकार ने “ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी” विकसित करने के लिए किए क्रिएटिव लैंड एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर

आंध्रप्रदेश सरकार ने राज्य में पहला "ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी" विकसित करने के लिए क्रिएटिव लैंड एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने एक मई को अमरावती में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना से, आंध्र प्रदेश में अमरावती को क्रिएटर लैं...

May 4, 2025 1:51 PM

views 15

जर्मनी: भारतीय समुदाय ने म्‍यूनिख में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया

जर्मनी के बवारिया क्षेत्र में रहने वाले भारतीय समुदाय ने कल म्‍यूनिख में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। लगभग 700 लोगों ने आंतक के खिलाफ अपनी एकता का मजबूती से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जर्मन संसद के सदस्‍य प्रोफेसर डॉ हंस थेस और म्‍यूनिख शहर के काउंसर देलिजा बालिदमाज ने भी भाग लिय...

May 4, 2025 1:52 PM

views 20

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण-रेखा के पार से अकारण गोलीबारी की।

May 4, 2025 1:50 PM

views 25

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ पहल के विशेष आयोजन ‘साइक्लिंग विद टीचर्स’ में भाग लिया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज सुबह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ पहल के विशेष आयोजन ‘साइक्लिंग विद टीचर्स’ में भाग लिया।   इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोटापा कम करने में शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अकादमिक सलाहकारों की भूमिका को उजा...

May 4, 2025 1:46 PM

views 25

आज देश भर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा- नीट यूजी की जा रही है आयोजित

आज देश भर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा- नीट यूजी आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देश में पांच हज़ार से ज़्यादा केंद्रों पर और विदेश में 13 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पं...

May 4, 2025 1:44 PM

views 15

आज ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान:  मौसम विभाग

 मौसम विभाग ने आज ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा मंगलवार तक मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।       पश्चिम और उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आज गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान ...

May 4, 2025 1:44 PM

views 16

ऑस्ट्रेलिया: लेबर पार्टी के एंथनी एल्बनीज़ को मिली जीत, फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के एंथनी एल्बनीज़ को एक बार फिर प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया गया है। अब तक की मतगणना में, लेबर पार्टी को 70 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। इस बीच, विपक्षी कंजर्वेटिव लिबरल पार्टी ने अपनी हार स्‍वीकार कर ली है।

May 4, 2025 1:41 PM

views 19

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफार्म के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफार्म के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ को बधाई दी है। संगठन ने कल मध्यप्रदेश के शिवपुर से यह परीक्षण किया।     इस प्लेटफार्म का विकास आगरा के एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेबलिशमेंट ने किया ह...

May 4, 2025 1:40 PM

views 56

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर: मयंक श्रीवास्तव

भारतीय खेल प्राधिकरण के उप-महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने कहा है कि सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।     आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन खेलों से बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे का विकास होगा और युवा ...

May 4, 2025 1:37 PM

views 25

सिंगापुर में सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी ने एक बार फिर आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की

सिंगापुर में सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी ने एक बार फिर आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। यह पार्टी पिछले 66 वर्ष से सत्ता में है। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पीपल्स एक्शन पार्टी को 97 में से 87 सीटें मिलीं और विपक्षी वर्कर्स पार्टी केवल 10 सीटें जीत सकी।     पांच प्रत्याशियों ने निर्विरो...