May 4, 2025 2:17 PM

views 14

भारत और अंगोला आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध: जोआओ मनुअल गोंजाल्‍वेस लोरेंसो

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मनुअल गोंजाल्‍वेस लोरेंसो ने कहा है कि भारत और अंगोला आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई दिल्ली में आज भारत-अंगोला व्यापार मंच में उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाओं में विशेषज्ञता प्राप्‍त भारत एक प्रमुख साझेदार है।       विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्...

May 4, 2025 2:16 PM

views 37

वेव्स सम्मेलन में वेव्स एक्स से करीब 15 स्टार्टअप को वित्त पोषण मिलने की उम्मीद

वेव्स सम्मेलन में एक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम वेव्स एक्स से करीब 15 स्टार्टअप को वित्त पोषण मिलने की उम्मीद है। आईएएमएआई के चीफ ग्रोथ ऑफिसर संदीप झिंगरन ने बताया कि वेव्स एक्स के लिए विभिन्न स्टार्टअप्स ने कुल एक हजार आवेदन जमा किए थे। इनमें से करीब 30 ने निवेशकों के सामने अपने विचार प्रस्‍तु...

May 4, 2025 2:13 PM

views 19

आर्कटिक क्षेत्र का अपने आप में एक वैश्विक महत्व है: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि आर्कटिक क्षेत्र का अपने आप में एक वैश्विक महत्व है और भारत की आर्कटिक के साथ भागीदारी लगातार बढ़ रही है।     नई दिल्ली में आर्कटिक सर्कल इंडिया फोरम 2025 में उन्होंने कहा कि आर्कटिक में होने वाली प्रत्‍येक घटना का भारत के लिए अत्यधिक महत्व है।...

May 4, 2025 2:11 PM

views 37

निर्वाचन आयोग एक सिंगल-प्लेटफॉर्म एप ईसीआईएनईटी की करेगा शुरूआत

निर्वाचन आयोग एक सिंगल-प्लेटफॉर्म एप ईसीआईएनईटी की शुरूआत करेगा, जो चुनाव संबंधी सभी सेवाओं को एक जगह पर उपलब्ध कराएगा। यह ऐप निर्वाचन आयोग की मौजूदा 40 से अधिक मोबाइल और वेब एप्लिकेशनों को एक साथ लायेगा।     यह मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों, राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों के लिए एक नया डिजि...

May 4, 2025 2:10 PM

views 23

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर जाएंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर जाएंगे। श्री धनखड़ आज शाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों और विद्यार्थियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

May 4, 2025 2:08 PM

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काशी के योग साधक शिवानंद बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काशी के योग साधक शिवानंद बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि योग और आध्यात्मिक साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

May 4, 2025 2:07 PM

views 17

पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पलक शेर मसीह और सूरज मसीह पर कथित रूप से अमृतसर में सेना छावनी और एयरबेस के फोटो और संवेदनशील जानकारी की जासूसी का आरोप है। आरंभिक जांच में उनका संबंध पाकिस्‍तानी जासूसों से होने का पता चला है।  

May 4, 2025 2:05 PM

views 26

आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से

आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। कोलकाता में यह मैच दोपहर बाद तीन बजकर तीस मिनट से खेला जाएगा। कोलकाता दस मैचों में नौ अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में छह अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।     आज ही एक अन्य ...

May 4, 2025 2:04 PM

views 31

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा- आदिवासी समुदाय प्रकृति का मूल संरक्षक

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राज्यपाल के अनुदान से जनजातीय गांवों में पत्तियों से प्लेट और कप बनाने के लिए मशीनरी ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   कल हैदराबाद में राजभवन में आदिवासी समुदाय के युवा सदस्यों से राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति का मूल संरक्ष...

May 4, 2025 2:03 PM

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉरेंस वोंग को सिंगापुर का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉरेंस वोंग को सिंगापुर का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत और बहुआयामी साझेदारी है। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए श्री वोंग के साथ मिलकर काम...