May 4, 2025 1:28 PM

views 19

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव के साथ चर्चा की

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव के साथ चर्चा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि आतंकी हमले के गुनहगारों, समर्थकों और योजनाकारों को सज़ा मिलनी ही चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों पर भी चर्चा की।

May 4, 2025 1:20 PM

views 26

अमरीका ने भारत की सुरक्षा प्रणाली को और मज़बूत करने के लिए हॉकआई 360 तकनीक की बिक्री को मंज़ूरी दी

अमरीका ने भारत की सुरक्षा प्रणाली को और मज़बूत करने के लिए हॉकआई 360 तकनीक की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की स्थिति सुदृढ़ होगी।     अमरीका की प्रतिरक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने कहा कि हॉकआई 360 तकनीक से भारत मौजूदा और भावी चुनौतियों का बेहतर तरीक़े से मु...

May 4, 2025 1:04 PM

views 39

आज बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत आज शाम बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक भव्य समारोह के साथ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इसका उद्घाटन करेंगे। 15 मई तक चलने वाले इन खेलो में, 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की साढे 8 हजार से अधिक युवा ...

May 4, 2025 12:52 PM

views 30

विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका ने मैड्रिड ओपन जीता

विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका ने मैड्रिड ओपन जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अमरीका की कोको गॉफ को हराया। यह सबालेंका का तीसरा मैड्रिड खिताब और इस साल का  तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब है। अब तक सबालेंका के अलावा केवल पेत्रा क्वितोवा ने तीन बार मैड्रिड ओपन जीता है।

May 4, 2025 11:04 AM

views 11

मुंबई में जारी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट का आज अंतिम दिन

मुंबई में जारी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट-वेव्‍स आज संपन्न हो रहा है। आज अंतिम दिन फिल्म निर्माण पर कुछ सत्र होंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। चार दिन के इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्‍पतिवार को किया था।       यह आयोजन भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल न...

May 4, 2025 10:40 AM

views 21

रेलवे ने चारधाम यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स ट्रेन की शुरूआत की

रेलवे ने चारधाम यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स ट्रेन की शुरूआत की है। यह रेलगाड़ी बद्रीनाथ, जोशीमठ, ऋषिकेश, पुरी, कोणार्क, रामेश्वरम और द्वारका के साथ-साथ काशी विश्वनाथ, भीमशंकर और त्र्यंबकेश्वर की यात्रा के लिए शुरू की गई है।     ट्रेन इस महीने की 27 तारीख को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेश...

May 4, 2025 9:35 AM

views 16

मुंबई में पहला वेव्स बाज़ार आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

मुंबई में पहला वेव्स बाज़ार आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस आयोजन से वैश्विक व्यापार सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच उपलब्ध हुआ तथा फिल्म, संगीत, रेडियो, वीएफएक्स और एनिमेशन क्षेत्र से जुड़े 800 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन हुए।       इस आयोजन के दौरान खरीदारों और-विक्रेताओं के बीच तीन हजार...

May 4, 2025 9:31 AM

views 36

गोवा ने कलिंगा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीती

गोवा ने कलिंगा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है। कल भुवनेश्वर में हुए फाइनल में गोवा ने जमशेदपुर को 3-0 से हराया। गोवा की ओर से बोर्जा गोंजालेज ने दो और डेजान ड्रैजिक ने एक गोल किए। यह दूसरा मौका है जब गोवा ने यह खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही, गोवा ने एएफसी चैंपियंस लीग टू 2025-26 में जगह बना ...

May 4, 2025 8:54 AM

views 17

वियतनाम में थान टैम पगोडा में कल एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के अवशेषों पर पुष्पांजलि अर्पित की

वियतनाम में थान टैम पगोडा में कल एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के अवशेषों पर पुष्पांजलि अर्पित की। ये अवशेष केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और आंध्रप्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल द्वारा भारत से लाए गए हैं।     भगवान बुद्ध के ये अवशेष इस महीने की 21 तारीख...

May 4, 2025 8:10 AM

views 22

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं की प्रगति आकलन के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक

गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड, राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड-बीबीएसएसएल की प्रगति का आकलन करने के लिए नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की।     बैठक में, श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, सहकारी निर्यात, ...