May 6, 2025 8:27 PM

views 11

प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की। बैठक में सरकार की प्रमुख पहलों विशेषकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार और सुशासन क्षेत्रों में राज्य में विकास को और गति देने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किय...

May 6, 2025 8:23 PM

views 11

निर्मला सीतारामन ने देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांँचे की सराहना की

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे-डीपीआई की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीआई की मदद से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिक अपने उत्पादों का विक्रय वैश्विक बाजारों में आसानी से कर सकते हैं। श्रीमती सीतारामन ने इटली के मिलान में एडीबी गवर्नर्स सेमिनार ...

May 6, 2025 8:12 PM

views 83

महाराष्ट्र के 16 शहरों में कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां पूरी

महाराष्ट्र के 16 शहरों में कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन शहरों में मुंबई, तारापुर और उरण जैसे अत्यधिक संवेदनशील स्थान शामिल हैं। वहीं इसमें ठाणे, पुणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, छत्रपति संभाजीनगर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे अन्य शहर भी शामिल हैं। ...

May 6, 2025 8:09 PM

views 19

राजधानी में दिन में मौसम सामान्य रहा

राजधानी में दिन में मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने के साथ, हल्की...

May 6, 2025 9:14 PM

views 9

जेपी नड्डा ने आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में नियमित सुरक्षा जांँच पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में नियमित सुरक्षा जांच पर जोर दिया है। उन्‍होंने नई दिल्ली में आयोजित स्वास्थ्य क्षेत्र की आपदा तैयारी और स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा पर दो दिवसीय दूसरी राष्ट्रीय कार्यशाला ...

May 6, 2025 7:45 PM

views 23

नई दिल्लीः भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और जर्मनी के रेनस ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में आज नई दिल्ली में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और जर्मनी के लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता, रेनस ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।   इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में, भारत में बंदरगाहों, जहाजरानी...

May 6, 2025 7:28 PM

views 12

तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश लगातार दूसरे दिन भी गुजरात के कई हिस्सों में जारी रही

तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश लगातार दूसरे दिन भी गुजरात के कई हिस्सों में जारी रही। आंधी, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी सहित बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मुख्य रूप से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 77 से अधिक तहसीलों में आज बेमौसम बारिश दर्ज की गई।   भावनगर जिले के...

May 6, 2025 7:27 PM

views 9

दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 11वांँ सीट्रेड मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स मिडिल ईस्ट सम्मेलन शुरू

11वांँ सीट्रेड मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स मिडिल ईस्ट सम्मेलन आज दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हुआ। इस दौरान भारतीय शिपिंग रजिस्टर-आई आर एस ने सऊदी अरब के दम्माम में नए कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की।   आईआरएस के प्रबंध निदेशक पी.के. मिश्रा ने कहा कि सऊदी अरब में नया कार्यालय आईआरएस की वैश्विक ...

May 6, 2025 7:22 PM

views 20

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः राष्ट्रीय राजधानी में साइकिलिंग और निशानेबाजी की स्पर्धाएंँ आयोजित की गईं

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज राष्ट्रीय राजधानी में साइकिलिंग और निशानेबाजी की स्पर्धाएं आयोजित की गई। गेम्स के तीसरे दिन, खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़ी चुनौती पेश की।

May 6, 2025 7:20 PM

views 23

हैदराबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने ओएमसी अवैध खनन मामले में चार लोगों को दोषी ठहराया

हैदराबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आज ओबुलपुरम माइनिंग कंपनी (ओएमसी) अवैध खनन मामले में चार लोगों को दोषी ठहराया। अदालत ने उन्हें सात साल कैद की सजा सुनाई और प्रत्येक पर दस हजार रुपये और कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।   इसने मामले में आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी ...