April 9, 2026 7:15 AM

views 40

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का किया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप 11 अप्रैल तक चलेगी और इसमें भारत, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल सहित पांच देशों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प...

April 9, 2026 7:13 AM

views 267

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा की 21-पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की अपनी पूर्व अधिसूचना वापस ली

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा की 21-पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की अपनी पूर्व अधिसूचना वापस ले ली है। यह कदम गोवा स्थित बॉम्बे उच्च न्यायालय के 8 अप्रैल के फैसले के बाद उठाया गया है, जिसने आयोग की 16 मार्च की अधिसूचना को अमान्य घोषित कर दिया था। यह उपचुनाव पूर्व विधायक रवि नाइक के अक्टूबर 2025 ...

April 9, 2026 6:31 AM

views 72

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अवैध संपत्ति के अधिग्रहण की जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग के अनुरोध पर न्यायाधीश महेंद्र खड़का की पीठ द्वारा अनुमोदन के बाद कल वारंट जारी क...

April 9, 2026 6:31 AM

views 38

आई.डी.एफ ने गाजा में हमास सदस्य मुहम्मद दावाद को मार गिराने का किया दावा

इस्राएल रक्षा बलों (आई.डी.एफ) ने कहा है कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी में इस सप्ताह की शुरुआत में एक लक्षित हमले में हमास के सदस्य मुहम्मद दावाद को मार गिराया है, जिसे विस्फोटक उपकरण बनाने का विशेषज्ञ बताया गया है। सोशल मीडिया पर आईडीएफ ने कहा कि वह मौजूदा संघर्ष के दौरान इस्राएल के सैनिकों पर दर्जनों ह...

April 9, 2026 7:12 AM

views 178

मध्य प्रदेश: रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी क्षेत्र के सरपंचों के साथ वर्चुअल वार्ता के दौरान दी। श्री चौहान ने कहा कि मेले में बीज से लेकर बाजार तक और बीमा से लेक...

April 9, 2026 6:24 AM

views 67

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पश्चिम एशिया मंत्रियों के समूह की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पश्चिम एशिया मंत्रियों के समूह की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की और क्षेत्र में बदलती स्थिति के मद्देनजर उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस दौरान श्री सिंह ने सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उच्च स्तर की तैयारी, समन्वय और लचीलापन ...

April 9, 2026 8:35 AM

views 520

भारत ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले 33वें पक्षकारों के सम्मेलन की मेजबानी के अपने प्रस्ताव को वापस लिया

भारत ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले 33वें पक्षकारों के सम्मेलन- सी.ओ.पी-33 की मेजबानी के अपने प्रस्ताव को वापस ले लिया है। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-यू.एन.एफ.सी.सी.सी के अंर्तगत आयोजित किया जाता है। इस निर्णय की जानकारी 2 अप्रैल को एशिया-प्रशांत समूह को दी गई। प्रधानमंत्र...

April 9, 2026 6:18 AM

views 77

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इससे पहले श्री रहमान ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की थी। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पु...

April 9, 2026 6:15 AM

views 34

तेलंगाना: कंपनियों द्वारा सामाजिक विकास में किए गए योगदान को साझेदारों के चंदे के रूप में माना जाना चाहिए: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि कंपनियों द्वारा सामाजिक विकास में किए गए योगदान को केवल राज्य के विकास या जनता के कल्याण के लिए किए गए व्यय के रूप में नहीं, बल्कि साझेदारों के चंदे के रूप में माना जाना चाहिए।   हैदराबाद में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ निगमित सामाजिक उत्...

April 9, 2026 6:15 AM

views 51

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के 17वें संस्करण का औपचारिक किया शुभारंभ

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के 17वें संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता संघ द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि भारत में हाइड्रो प...