कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी क्षेत्र के सरपंचों के साथ वर्चुअल वार्ता के दौरान दी। श्री चौहान ने कहा कि मेले में बीज से लेकर बाजार तक और बीमा से लेकर ऋण तक, सभी समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने सरपंचों से प्रत्येक गांव के किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 7:12 पूर्वाह्न
मध्य प्रदेश: रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित