जनवरी 1, 2026 12:25 अपराह्न

printer

जोहरान ममदानी ने ली न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की शपथ

जोहरान ममदानी ने आज मैनहट्टन में न्यूयॉर्क शहर के मेयर के रूप में शपथ ग्रहण की। डेमोक्रेट पार्टी के ममदानी आज अमरीका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए। ममदानी, दक्षिण एशियाई मूल के पहले मेयर है। वे अफ्रीका में जन्मे पहले मेयर और 34 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं।

 

मेयर के रूप में, ममदानी को अब न्यूयॉर्क शहर के जटिल नागरिक बुनियादी ढांचे के प्रबंधन की दैनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन, बर्फ हटाने और चूहे नियंत्रण जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही मेट्रो में देरी और सड़कों पर गड्ढों को लेकर जनता की नाराजगी भी शामिल है।