फ़रवरी 22, 2026 7:36 अपराह्न

printer

जिम्बाब्वे ने दीर्घकालिक असर वाली एचआईवी-एड्स निरोधक दवाई लेनाकापैविर का वितरण किया शुरू

जिम्बाब्वे ने दीर्घकालिक असर वाली एचआईवी-एड्स निरोधक दवाई लेनाकापैविर का वितरण शुरू कर दिया है। यह इंजेक्‍शन के माध्‍यम से दी जाती है। पिछले दो दशकों में जिम्‍बाब्‍वे में एचआईवी से हजारों लोगों की मौत हुई है। जिम्‍बाब्‍वे ऐसा पहला देश है, जो नागरिकों को वर्ष में दो बार इंजेक्शन देकर सुरक्षा प्रदान कर रहा है। पहले चरण में यह दवाई 46 हजार पांच सौ अधिक जोखिम वाले लोगों को प्रदान की जाएंगी। वहीं, छह महीने बाद दूसरा चरण शुरू होगा। जिम्बाब्वे में युवा महिलाओं और गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताओं जैसे उच्च जोखिम वाले लोगों को यह इंजेक्शन नि:शुल्‍क दिया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि एचआईवी की यह लंबे समय तक असर करने वाली दवा नए संक्रमणों की गति को धीमा कर देगी। लेनाकापैविर को कैलिफोर्निया स्थित बायोफार्मास्युटिकल कंपनी गिलियड साइंसेज ने विकसित किया है। इसे वैश्विक कोष और संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति की एड्स राहत आपातकालीन योजना का सहयोग प्राप्त है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला