जुलाई 8, 2025 4:08 अपराह्न

printer

31 जुलाई तक हज़ के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हज समिति ने हज 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज यात्री आधिकारिक हज़ पोर्टल या हज सुविधा मोबाइल एप के माध्‍यम से अपना आवदेन जमा कर सकते हैं। अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ऑनलाइन आवेदन विंडो 31 जुलाई तक खुली रहेगी।

 

आवेदक के पास आवेदन की अंतिम तिथि या उससे पहले जारी किया गया भारतीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है, और वह कम से कम 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना चाहिए।

 

समिति ने आवेदकों को यह भी सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी तैयारियों पर ध्यान से विचार करें। मृत्यु या गंभीर चिकित्सा स्थिति को छोड़कर आवेदन रद्द करने पर जुर्माना लगेगा और वित्तीय नुकसान हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला