मार्च 28, 2026 12:36 अपराह्न

printer

यमन के हूथी विद्रोहियों ने इज़रायल पर मिसाइलें दागीं, क्षेत्रीय संघर्ष और तेज़ हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों द्वारा आज सुबह इज़राइल पर पहली मिसाइल दागी गई। इसके साथ ही यमन के संघर्ष में प्रवेश करने से  संघर्ष और तेज हो गया है। यह तनाव ईरान और हिजबुल्लाह के बीच रात भर हुई भीषण गोलीबारी के बाद बढ़ा है। इस कारण बीरशेबा और इज़राइल के प्राथमिक परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास के क्षेत्रों में तीन अलग-अलग मौकों पर सायरन बजे।
 
सऊदी अरब के साथ दीर्घकालिक संघर्ष विराम के कारण हूती विद्रोहियों ने पहले प्रत्यक्ष हमले नहीं किये थे परंतु अब हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ने ईरान को समर्थन देने को कहा है क्योंकि लाल सागर में जहाजों पर हौसी विद्रोहियों के ड्रोन हमलों के कारण लगभग एक ट्रिलियन अमरीकी डॉलर के वार्षिक वैश्विक व्यापार में बाधा उत्पन्न हुई थी।
 
जवाबी हमलों में इज़राइल ने ईरानी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया। ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमला किया। इस हमले में अमरीका के लगभग दस सैनिक घायल हो गए और कई ईंधन भरने वाले विमान क्षतिग्रस्त हो गए। विमानों को हुए नुकसान को दर्शाने वाली उपग्रह तस्वीरें भी ऑनलाइन सामने आई हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला