यमन की राजधानी सना में पिछले सप्ताह हूथी विद्रोहियों द्वारा बंधक बनाये गये 12 संयुक्तराष्ट्र कर्मियों को रिहा कर दिया गया है। संयुक्तराष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रैंडबर्ग के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि रिहा किये गये कर्मचारियों को कल संयुक्त राष्ट्र के विमान से वापस भेज दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के 53 अन्य कर्मी अब भी हूथी गुट के कब्जे में हैं। संयुक्तराष्ट्र महासचिव ने तुरंत और बिना शर्त इनकी रिहाई की अपील की है।
Site Admin | अक्टूबर 23, 2025 9:49 पूर्वाह्न
यमन: हूथी विद्रोहियों द्वारा बंधक बनाये गये 12 संयुक्तराष्ट्र कर्मि रिहा