गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले को छोड़ कर राज्य के अन्य 20 जिलों में आज कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने कल गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | अगस्त 28, 2025 11:11 पूर्वाह्न
गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले को छोड़कर राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
