अप्रैल 11, 2026 6:04 अपराह्न

printer

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर महाराष्ट्र में सालभर की पहल शुरू

महाराष्‍ट्र सरकार ने आज समाज सुधारक महात्‍मा ज्‍योतिराव फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में सालभर चलने वाली पहल की शुरूआत की। मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने आज पुणे जिले में स्थित महात्‍मा फुले और सावित्री बाई फुले के पैतृक गांव खानबड़ी में उनके स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्‍य के स्‍कूली शिक्षा विभाग ने आज से शुरू होने वाली एक साल की कार्ययोजना की घोषणा की। इसमें सभी विद्यालयों में शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्‍कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला