मार्च 24, 2026 7:34 अपराह्न

printer

विश्व तपेदिक दिवस, एकजुट प्रयास से टीबी पर काबू संभव— डॉ. देश दीपक

आज विश्व तपेदिक दिवस है। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के श्वसन चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. देश दीपक ने कहा कि एकजुट होकर तपेदिक से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तपेदिक से लड़ाई में देश ने प्रगति की है लेकिन यह बीमारी अभी भी एक चुनौती बनी हुई है। डॉ. दीपक ने इस वर्ष की थीम हाँ, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं का उल्लेख किया। डॉ. दीपक ने लक्षणों की जांच कराने का आग्रह देशवासियों से किया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की पहचान और तत्काल जांच इसकी प्रसार श्रृंखला को तोड़कर इसके इलाज में सहायक हो सकती है। डॉ. दीपक ने कहा कि तपेदिक का इलाज है और इसे रोका भी जा सकता है। 

आज के दिन इस बीमारी के जिम्मेदार बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की 1882 में खोज करने वाले डॉ. रोबर्ट कोच के स्मरण में वार्षिक कार्यक्रम के रूप में विश्व तपेदिक दिवस मनाया जाता है।