अप्रैल 11, 2026 5:56 अपराह्न | World Parkinson's DaY

printer

विश्व पार्किंसन दिवस: एम्स ने बढ़ती बीमारी पर जताई चिंता, सस्ते इलाज की पहल

आज विश्व भर में पार्किंसन रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पार्किंसन दिवस मनाया जा रहा है। यह तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क कोशिकाओं को प्रभावित करने वाला विकार है। इस अवसर पर, अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने पार्किंसन रोग के बढ़ते प्रसार और प्रभावी प्रबंधन रणनीतियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। एम्स अगस्‍त तक फोकस्ड अल्ट्रासाउंड तकनीक प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। यह एक गैर-आक्रामक, बिना चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया है जिसमें कंपकंपी का इलाज करने के लिए ध्वनि तरंगों का प्रयोग किया जाता है। दिल्‍ली एम्‍स का कहना है इस प्रयोग के बाद पूरे भारत में वह पार्किंसन का सबसे सस्‍ता उपचार उपलब्‍ध कराएंगे।

आकाशवाणी समाचर से बात करते हुए, एम्‍स नई दिल्ली में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. पी. शरत चंद्र ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पार्किंसन के लक्षण, जो आमतौर पर बुज़ुर्गों में दिखाई देते हैं, अब तेज़ी से कम उम्र के मरीज़ों में भी देखे जा रहे हैं।

वहीं, एम्स, इस महीने की 18 और 19 तारीख को पार्किंसन की जागरुकता के लिए वॉकथॉन और कई जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला