जून 3, 2025 7:35 अपराह्न

printer

माई जीओवी प्लेटफॉर्म पर 12 भाषाओं में उपलब्‍ध है विश्व तंबाकू निषेध दिवस जागरूकता प्रश्नोत्तरी-2025

छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी देने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस जागरूकता प्रश्नोत्तरी -2025 अब माई जीओवी प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिन्‍दी समेत 12 भाषाओं में उपलब्‍ध है। क्विज डाट माई जीओवी डाट इन नाम से यह प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता ऑनलाइन उपलब्ध है और सभी के लिए खुली है।

 

भाग लेने वालों को माई जीओवी से एक डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो एक स्वस्थ और तंबाकू मुक्त भारत में उनके योगदान का प्रमाण होगा।

 

   शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना को दर्शाता है, जो, यह सुनिश्चित करती है कि भाषाई बाधाओं के कारण कोई भी शिक्षा से वंचित न रह जाए।