अप्रैल 5, 2026 6:32 अपराह्न

printer

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर चिंता जताई

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने ईरान में परमाणु प्रतिष्‍ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में संगठन के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे प्रतिष्‍ठानों पर किसी भी हमले से परमाणु आपदा उत्पन्न हो सकती है और इसके दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणाम निकल सकते है। उन्होंने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने का आग्रह किया और कहा कि शांति ही सबसे बेहतर उपाय है। उनकी यह टिप्पणी बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुई एक घटना के बाद आई है, जहां एक प्रक्षेपास्त्र संयंत्र की परिधि के निकट गिरा था। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया कि संयंत्र के एक सुरक्षा कर्मचारी की प्रक्षेपास्त्र के टुकड़े से मृत्यु हो गई और एक इमारत क्षतिग्रस्‍त हो गई।