दिसम्बर 31, 2025 7:30 पूर्वाह्न

printer

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में उज्बेक खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हारे ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उज्बेक खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हार गए हैं। कल कतर की राजधानी दोहा में, 22 वर्षीय एरिगैसी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उधर, एक अन्य सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन अमरीका के फैबियानो कारुआना को हराकर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका मुकाबला अब्दुसत्तोरोव से होगा।