फ़रवरी 9, 2026 4:11 अपराह्न

printer

श्रमिकों और नियोक्ताओं ने श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का किया स्वागत

श्रमिकों और नियोक्ताओं ने श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का स्वागत किया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि नोएडा स्थित वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान ने एक अध्ययन में कहा है कि इससे श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच विश्वास और व्यापक सकारात्मकता आई है। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ये निष्कर्ष देश के विविध श्रम बाजार में सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य, औपचारिकीकरण और समावेशी तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के श्रम संहिताओं के उद्देश्य को दर्शाते हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार श्रमिक और नियोक्ता श्रम संहिताओं को सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने, श्रम संबंधों को आधुनिक बनाने और सरल तथा सुव्यवस्थित अनुपालन प्रणाली बनाने में योगदान देने वाला मानते हैं।

 श्रम संहिताओं का कार्यान्वयन एक धारणा-आधारित विश्लेषण शीर्षक वाले इस अध्ययन में श्रम संहिताओं को एक विश्वसनीय सुधार ढांचा बताया गया है। यह श्रम संरक्षण को आर्थिक दक्षता, संस्थागत तर्क और हितधारकों की स्वीकृति के साथ संतुलित करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला