जनवरी 15, 2026 1:53 अपराह्न

printer

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट: आज मुंबई इंडियंस से टक्कर लेगी यूपी वॉरियर्स

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा। मैच शाम साढे़ सात बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, वहीं यूपी वॉरियर्स अंतिम पायदान पर है और अगर वह इस मैच में हार जाएगा तो प्‍ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा।

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने कल रात नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्स के 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 158 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला