नवम्बर 25, 2025 10:46 पूर्वाह्न

printer

महिला कबड्डी विश्‍वकप: भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी विश्‍वकप का खिताब जीत लिया है। भारत ने ग्रुप चरण के सभी चार मैचों में जीत हासिल की। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 33-21 से हराया। ग्रुप बी में शीर्ष पर रही चीन की टीम ने बांग्‍लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता में 11 देशों की टीम ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।