मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 10, 2024 8:05 पूर्वाह्न

printer

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 सोमवार से बिहार के राजगीर में शुरू होगी

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 कल से बिहार के राजगीर में शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शाम इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें भारत समेत छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन 20 नवंबर को समाप्त होगा।

 

सभी मैच राजगीर स्थित खेल परिसर में नवनिर्मित हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस आयोजन में भाग लेने के लिए भारत, चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और कोरिया की सभी टीम बोधगया पहुंच चुकी हैं।

 

उद्घाटन मैच कल दोपहर सवा बारह बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा।